हाथरस, फरवरी 27 -- कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर ब्राह्मणनान के संपर्क मार्ग आज कल चर्चा का विषय बन गया है। पोखर में पानी न जाने की वजह से सड़कों पर बहता रहता है। शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जबाव दे गया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। दोनों ही गांव अपने अपने तर्क से एक दूसरे को दोषी ठहराया रहे है। पूरा मामला एक नाली को लेकर है। जो वर्षों से ग्राम पंचायत केवलगढ़ी के माजरा खेरिया के खेतों मै लगने वाली पोखर मै पानी जाता रहता था। अब जब समय बदला तो यही पानी ज्यादा होने लगा तो खेरिया के किसानों ने अपने खेतों मै पानी जाने से रोक दिया और तर्क दिया कि अब यह पानी ज्यादा होने से उनकी फसल को नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर महमूदपुर ब्राह्मणनान के लोगों का कहना है कि पानी पहले की तरह ही चलता रहेगा । इस बात को लेकर दोनों ही पक्ष ...