रिषिकेष, मई 13 -- सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं से लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। पालिका प्रशासन ने सड़क पर पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि हाल ही में अभियान चलाकर 161 गोवंश को सुरक्षित रूप से गो शाला में पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पशुओं को सड़क पर छोड़ना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा यह जांच की जाएगी कि पशुओं को सड़क पर कौन और किन हालात में छोड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गोचर भूमि की सूची तैयार कर अतिक्रमण मुक्त करायें अधिकारी यदि किसी निराश्रित पशु के कान पर टैग पाया गया, त...