हरदोई, मई 26 -- हरदोई। शहर के घंटाघर रोड, नघेटा रोड और एसबीआई के सामने सड़कों किनारे पड़ा कूड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लंबे समय से नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सड़क किनारे जमा कूड़े से दुर्गंध फैल रही है और गर्मी के मौसम में स्थिति और खराब हो गई है। राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर आवारा पशु कूड़े में मुंह मारते नजर आते हैं, जिससे सड़क पर गंदगी फैल रही है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टरों से सड़क पर गिर रहा कूड़ा, गंदा हो रहा शहर यह भी पढ़ें- बड़हरिया बाजार में गंदगी का अंबार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...