धनबाद, अप्रैल 20 -- बांग्ला नववर्ष (पोइला बैसाख 1433) के अवसर पर रविवार को शहर बांग्ला संस्कृति के रंगों में रंगा नजर आया। बंगाली कल्याण समिति की ओर से निकाली गई प्रभातफेरी ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रभातफेरी की शुरुआत जेसी मल्लिक रोड से हुई, जो मनीष मेडिकल, पार्क मार्केट, हीरापुर बाजार समिति और शक्ति मेडिकल होते हुए हरि मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाल-पाड़ सफेद साड़ी और पुरुषों ने कुर्ता-पायजामा पहनकर भाग लिया। 'ऐशो हे बैसाख एशो-एशो.' जैसे पारंपरिक गीतों की धुन पर झूमते लोगों ने वातावरण को जीवंत कर दिया। यह भी पढ़ें- बंगीय समाज ने मनाया बांग्ला नववर्ष का उत्सव वैसे तो बांग्ला नववर्ष का आगमन 14 अप्रैल म...