नई दिल्ली, जुलाई 20 -- टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV 'अविन्या' (Avinya) की रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। हाल ही में इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल को पहली बार देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, टेस्ट कार पूरी तरह से कवर था। इसे देखकर साफ है कि कंपनी इसके डेवलपमेंट पर तेजी से काम कर रही है। यह कार टाटा मोटर्स के मौजूदा इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप से ऊपर पोजिशन की जाएगी। कंपनी इसे साल 2027 में लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।मिलेगा यूनीक एक्सपीरियंस यह नया अविन्या रेंज टाटा मोटर्स का एक प्रीमियम ईवी सब-बैंड होगा। इसके जरिए कंपनी नई टेक्नोलॉजी, अनोखा डिजाइन और ग्राहकों को बिल्कुल अलग तरह का लग्जरी एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है। इ...