नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मंगलवार को दिल्ली की सड़कों पर भारी यातायात जाम देखने को मिला। एआई समिट के कारण डायवर्जन और वीवीआईपी मूवमेंट के चलते कई प्रमुख मार्गों पर वाहन चालक जाम में फंसे। सुबह के समय जाम में फंसने से लोग ऑफिस पहुंचने में लेट हो गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पर बोर्ड परीक्षा देने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए छात्र समय से निकले। सुबह से ही एनएच-नौ और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही। भारत मंडपम और प्रगति मैदान के पास सड़क पर प्रमुख हस्तियों के आवागमन के कारण रिंग रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर उससे जुड़े एनएच-नौ पर वाहनों की चाल बिगड़ी तो वेस्ट विनोद नगर तक जाम लग गया। इस इंडिया गेट, प्रगति मैदान टनल, तिलक मार्ग, आईटीओ रेड ला...