मथुरा, मई 28 -- वृंदावन सिविल सोसाइटी के बैनर तले बुधवार शाम वृंदावन को जाम मुक्त बनाने की मुहिम के अंतर्गत सड़कों पर जागरुकता स्लोगन लिखने का अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर "जाम मुक्त हो वृंदावन धाम" जैसे संदेश लिखकर लोगों को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि वृंदावन में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और ई-रिक्शाओं के अव्यवस्थित संचालन के कारण श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने और वृंदावन को जाम मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर "चलो भाइयों जाम हटाओ...