सड़कों पर जलजमाव, निचले इलाकों व अस्पताल परिसर में परेशानी
सीतामढ़ी, मई 28 -- मनीष झा सीतामढ़ी। आंधी के बाद हुई बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ देर की तेज बारिश के बाद ही शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई। मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी उन इलाकों में देखी गई जहां निर्माण कार्य चल रहा है या जल निकासी की व्यवस्था पहले से ही कमजोर है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही सड़क और गलियों में पानी जमा होने की शिकायतें सामने आती रहीं। कई मोहल्लों में बारिश का पानी देर तक जमा रहने से लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.