नई दिल्ली, अगस्त 7 -- हेल्थकेयर सेगमेंट को ज्यादा एडवांस्ड और मरीजों को तुरंत मदद देने के लिए सराकर और ऑटोमोबाइल कंपनियां दोनों मिल कर काम कर है। हाल ही में टू-व्हीलर एंबुलेंस को लेकर नया प्रपोजल भी दिया गया है। वैसे, स्वास्थ्य सेवाएं अब केवल अस्पतालों तक ही सीमित नहीं रह गई हैं। इसमें आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा एक बहुत बड़ा बदलाव ला रही है। आज की मॉडर्न एम्बुलेंस सिर्फ मरीज को अस्पताल पहुंचाने वाली गाड़ी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा 'चलता-फिरता अस्पताल' है, जहां हर सेकंड की कीमत को समझते हुए तुरंत इलाज शुरू किया जा सकता है। नई तकनीक, बेहतर सुरक्षा और बेहतरीन डिजाइन के कारण आज एम्बुलेंस सड़कों पर 'हॉस्पिटल्स ऑन व्हील्स' की तरह काम कर रही हैं। इसे लेकर पिनेकल इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर, सचिन देशमुख ने बताया कि यह अंतर तब और...