सड़कों पर घूमते आवारा मवेशियों से मिलेगी मुक्ति? योजना पर काम कर रही रेखा सरकार; क्या तैयारी?
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- दिल्ली सरकार राजधानी की सड़कों पर खुले में घूमने वाली अवारा गायों की समस्या से निपटने के लिए एक योजना पर काम कर रही है। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की गई। विधायक श्याम शर्मा ने दिल्ली विधानसभा में नियम 280 के जरिए दिल्ली में बढ़ती आवारा और बेसहारा गायों की गंभीर समस्या को सदन के सामने रखा। उन्होंने बताया कि आवारा गायों के वजह से ट्रैफिक जाम लगता है और साथ ही लोगों की जान को भी खतरा होता है। विधानसभा में चर्चा के दौरान श्याम शर्मा ने सड़कों पर मिलने वाली आवारा गायों का पता लगाकर उन्हें दूसरी जगह भेजने और गौशालाएं बनाने की भी मांग की। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने किरारी, घोघा और भलस्वा में जमीन की पहचान की है। इस समस्या से निपटने के लिए इन जमीन का इस्तेमाल किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.