श्रावस्ती, दिसम्बर 22 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। जमुनहा ब्लाक की ग्राम पंचायत हरदत्तननगर गिरंट में नाली न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। पक्की सड़क पर भी गंदा पानी व कीचड़ भरा रहता है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के अस्पताल जाने वाले आरसीसी सड़क पर हमेशा जलभराव बना रहता है। इसी तरह से गिरंट बाजार से जयलाल पुरवा जाने वाले पक्की सड़क पर भी नाबदान का पानी गिरने से कीचड़ व जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सुबह शाम दोनों रास्तों पर निकलने वाले आम आदमी को कीचड़ व गंदे पानी के बीच निकलना पड़ता है। गिरंट बाजार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल, वनक्षेत्र कार्यालय, साधन सहकारी समिति पर आते जाते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार गिरंट बाजार से जयलालपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.