मधुबनी, जनवरी 20 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 का एक मोहल्ला आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित होकर विकास से कोसों दूर हैं। मोहल्ले की सड़कों की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद मुश्किल बना रही है। जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढों से भरी सड़कें न केवल आवागमन में बाधा बन रही हैं, बल्कि हादसों को भी खुला न्योता दे रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों से लेकर पैदल चलने वालों तक, सभी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में मोहल्ले की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। हल्की बारिश होते ही सड़कों पर पानी जमा होने लगता है, जो धीरे-धीरे महीनों तक जलजमाव में तब्दील हो जाता है। सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं, जिससे पूरे मोहल्ले का संपर्क लगभग कट सा जाता है। कई बार लोगों क...