मैनपुरी, अप्रैल 25 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान शनिवार को नगर निकायों की लचर सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर शहर की साफ-सफाई में दृश्य परिवर्तन नहीं दिखा, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने कहा कि नगर पालिका मैनपुरी के 32 वार्डों में 650 सफाई कर्मचारी तैनात होने के बावजूद गंदगी का अंबार प्रबंधन और निगरानी की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई कार्य अब परंपरागत ढर्रे पर नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से होगा। यह भी पढ़ें- अग्रिम आदेशों तक जिले में नहीं लगेंगे नए स्मार्ट मीटर पूरे शहर को बीट सिस्टम में विभाजित किया जाए, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी का कार्यक्षेत्र ...