बेगुसराय, फरवरी 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव में सड़कों पर फैले कचरे के ढेर और अनियंत्रित ऊंचाई वाले स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गए हैं। बखरी एवं नावकोठी की ओर से आने वाले लोग मंझौल बस स्टैंड के पास लगने वाले जाम से बचने के लिए महेशवाड़ा होकर बेगूसराय की ओर शॉर्टकट रास्ता अपनाते हैं। खासकर आरसीएस कॉलेज मंझौल से महेशवाड़ा होकर निकलने पर समय की बचत होती है और जाम में फंसने की संभावना कम रहती है। लेकिन, इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े और अनियमित स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं, जिससे बाइक सवारों और छोटे वाहनों के चालकों को संतुलन बनाने में कठिनाई होती है। वहीं कुछ लोगों द्वारा सड़क पर ही कचरा फेंक दिए जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। कचरे के कारण फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.