पटना, मार्च 28 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने शनिवार को पथ निर्माण विभाग से संबंधित परियोजनाओं और कार्यों की जानकारी प्राप्त की और महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने बिहार में विगत 20 वर्षों में कराये गए विकास कार्यों, विशेषकर विधि व्यवस्था में सुधार एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए किये गये कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिहार के किसी भी कोने से पांच घंटे में पटना पहुंचने की सुलभता अत्यन्त सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि सड़क निर्माण की योजना में एयर क्राफ्ट के उतरने और हैलीपैड की व्यवस्था भी शामिल होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने भी ऐसा सुझाव दिया है। आपदा प्रबंधन के दौरान हैलीपैड की काफी जरूरत पड़ती है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुल निर्माण के समय भूकंप के ...