उरई, अप्रैल 6 -- उरई, संवाददाता। जिले में कहर बनकर बरपी ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बादी की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है। माधौगढ़, कुठौंद व रामपुरा ऐसे क्षेत्र हैं, जहां किसान पूरी तरह से तबाह हो गया है। प्रभावित किसानों को फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में सपा, बसपा और अपना दल एस के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद की। सभी ने एक स्वर में उठाई गई है पारदर्शिता के साथ सर्वे कराकर किसानों को हर कीमत पर मुआवजा दिलाया जाए। सोमवार को सपा कार्यालय में मीटिंग की गई। यहीं से सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने जुलूस निकालकर कलक्टे्रट में प्रदर्शन कर किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाया। यहां पर सपाइयों ने शत, प्रतिशत मुआवजे के साथ कृषि यंत्र और बिजली बिल माफ किए जाने की मांग रखी। यहां पर सांसद ना...