बहराइच, फरवरी 21 -- कैसरगंज, संवाददाता। विधानसभा कैसरगंज में जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को सपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं, विशेषकर बाढ़, कटान और जर्जर सड़कों के स्थायी समाधान की मांग उठाई गई। जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि बरसात से पूर्व संजय सेतु घाघराघाट का स्थायी हल निकाला जाए। रेवली आदमपुर तटबंध की मरम्मत कराई जाए। घाघरा नदी से प्रभावित 11 सौ रेती, गोड़हिया में कटान निरोधक कार्य कराया जाए। कैसरगंज से मरौचा तथा फखरपुर से भिलोरा बासू, बदरौली, बेलहरी, नंदवल, मंझारा तौकली सहित सभी संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने। एसआईआर प्रक्रिया में फार्म नंबर 7 के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.