बदायूं, अप्रैल 10 -- मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग पर विराम लगने के बाद स्थिति सामान्य हो सकती है। जिन वस्तुओं पर महंगाई बढ़ रही थी वह भी नीचे आ जायेगी। गैस की किल्लत भी कम होगी। प्लास्टिक दाना भी नीचे आ जायेगा। युद्ध के विराम से लोग खुश हैं। मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग को महीने भर से अधिक समय हो गया है। इस बीच बाजार में काफी उतार चढ़ाव आ गया। गैस की किल्लत ने तो हर किसी को परेशान कर दिया है। इसी बीच प्लास्टिक दाना महंगा हो गया। जिसकी वजह से प्लास्टिक से बने उत्पाद महंगे हो गये। ट्रांसपोर्ट महंगा होने के साथ ही लोहा भी महंगा कर दिया। लेकिन अब युद्ध पर विराम के बाद सब कुछ धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगा। जिन कारोबारियों ने बड़े रेटों पर फैक्ट्रियों से माल मंगा लिया अब उन्हें नुकसान भी उठाना प...