नोएडा, अप्रैल 19 -- अच्छी खबर ग्रेनो वेस्ट की तीन प्रमुख सड़कों के किनारे छिद्रयुक्त टाइल्स लगाए जाएंगे, प्राधिकरण ने निविदा जारी की, एक माह बाद काम शुरू होगानंबर गेम22 करोड़ रुपये टाइल्स लगाने पर खर्च किए जाएंगेग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहर की सड़कों को धूल रहित बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके की तीन मुख्य सड़कों के किनारे ग्रास ग्रिड यानी छेद वाली टाइल्स लगाए जाएंगे। इसे लेकर प्राधिकरण ने निविदा जारी कर दी है। इस योजना पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।निविदा की प्रक्रिया पूरी कर एक माह बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे हरियाली बढ़ने के साथ बारिश के पानी को बर्बाद होने से बचाने में मदद मिलेगी। अधिकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 60 मीटर चौड़ी सड़क पर बिसरख से गौड़ सिटी गोलचक्कर, चौगानपुर गो...