चम्पावत, जून 20 -- सतीश जोशी, चम्पावत। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सभी सड़कों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत लोनिवि ने चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग पर झाड़ियों के कटान और नालियों की सफाई का कार्य किया। इसके साथ ही खेतार-नरियालगांव मोटर मार्ग पर भी झाड़ी कटान किया गया। धौन-सल्ली मोटर मार्ग पर ड्रेन क्लीयरेंस का काम चल रहा है। मानसून के दौरान भूस्खलन और मलबे की समस्या से निपटने के लिए पीएमजीएसवाई लोहाघाट ने पनिया-रीठाखाल मोटर मार्ग की सफाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...