बलिया, मई 6 -- सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी के सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया है। मंगलवार को सांसद ने कहा कि बीते मार्च महीने में सरकार द्वारा त्वरित योजना के तहत सभी सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्रों की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मांगे गए थे। बताया कि उन्होंने भी अपने क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रस्ताव भेजा था। हालांकि जब स्वीकृत धनराशि की सूची सामने आई, तो यह देखकर निराशा हुई कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में पांच से छह करोड़ रुपये तक की राशि आवंटित की गई, जबकि विपक्षी क्षेत्रों को मात्र एक करोड़ रुपये तक ही सीमित रखा गया। यह भी पढ़ें- शत प्रतिशत योजनाओं को धरातल पर उतारें: सांसद कहा कि यह स...