सड़कों के निर्माण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं : योगी
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून सीजन से पहले युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए। हर काम गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर तत्काल काम शुरू कराया जाए। कमिश्नर और जिलाधिकारी समय-समय पर इन कार्यो की नियमित समीक्षा भी करें। हिदायत दी कि इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री रविवार को एनेक्सी भवन में गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मानसून से पहले की परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने और उन्हें समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। शासन एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दोनों मंडलों में संचालित पुरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.