सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल होगा 30 फीसदी जैव कोलतार
नई दिल्ली, मार्च 30 -- पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनाल मिलाने की तर्ज पर अब सरकार सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कोलतार में 30 फीसदी जैव कोलतार का इस्तेमाल करेगी। फसलों के अवशेष से देश में जैव कोलतार बनाने का प्रयोग सफल रहा है तथा परीक्षण के तौर पर इससे बनाई गई एक किलोमीटर लंबी सड़क दो साल से अपनी मजबूती बनाए हुए है। इसी सिलसिले में सोमवार को जैव कोलतार की तकनीक उद्योग जगत को हस्तांतरित की गई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में 9 उद्योगों को तकनीक हस्तांतरण की गई। इसी साल जनवरी में अन्य 14 उद्योगों को तकनीक सौंपी गई। ये उद्योग पंजाब, हरियाणा, उप्र, राजस्थान तथा देश के करीब-करीब सभी हिस्सों को कवर करते हुए जैव कोलतार का निर्माण करेंगे।जैव कोलतार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.