मऊ, मार्च 19 -- मऊ। मधुबन विधानसभा भाजपा विधायक रामविलास चौहान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा में मधुबन-दोहरीघाट 20 किमी लंबी सड़क का 62 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण शुरू और 33 सड़कों के मरम्मत की स्वीकृति एवं पांच सड़कों के लिए धनराशि जारी होने पर सीएम का आभार जताया। मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मधुबन विधानसभा में विभिन्न सड़कों के मरम्मत कराने की मांग की थी। इसपर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया में लाने को निर्देशित किया था। अब यह सभी कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। साथ ही विधानसभा की लाइफ लाइन मधुबन-दोहरीघाट मार्ग में आ रही तकनीकी अड़चन से अवगत कराया था। जिसपर जल्द समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया था। जिसे अब दूर कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है।...