नोएडा, नवम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी 2 टाउनशिप में टूटी सड़कों की वजह से लोग रोज दिक्कतों से जूझते हैं। आरोप है कि टाउनशिप के अंदर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे हादसे का खतरा रहता है। बिल्डर प्रबंधन और प्राधिकरण दोनों से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। निवासी दीपक और बितुल यादव ने बताया कि टाउनशिप के अंदर सड़कों की हालत खराब हो गई है, जिसे सभी लोग परेशान हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यह गड्ढे दो पहिया वाहन चालकों के लिए तो बेहद ही खतरनाक है, कई बार गड्ढे के कारण दो पहिया वाहन चालक नियंत्रण खो देते हैं और हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। लोगों का आरोेप है कि पिछले तीन से चार साल से वह इस परेशानी हो झेल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...