ग्रेटर नोएडा, नवम्बर 19 -- NCR के सभी शहर एक तरफ जहां इन दिनों भारी वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए लगाई गई मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें ही प्रदूषण फैलाने का कारण बन रही हैं। सफाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से सफाई करने गई ये मशीनें खुद ही भारी प्रदूषण का कारण बन गईं और सड़कों पर धूल के बड़े-बड़े गुबार उड़ाने लगीं। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, ऐसे में इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो सफाई कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया। साथ ही नोटिस जारी करते हुए तीन कार्यदिवस के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भ...