नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-75 सोसाइटी के लोगों ने विधायक पंकज सिंह से मुलाकात कर उन्हें संयुक्त पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बाहरी सड़कों की तत्काल मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने की मांग की। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि सड़क की खराब हालत, गड्ढे, जलभराव और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट्स के अभाव से समस्या हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पर जल्द कार्रवाई होगी। इस दौरान एपेक्स एथेना, पंचशील प्रतिष्ठा, मैक्सब्लिस वाइट हाउस और डैसनैक द ज्वेल ऑफ नोएडा के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेक्टर-44 में जंग खा रहा एफओबी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.