फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में सड़कों के किनारे खुले गड्ढे और नाले बड़े हादसों को दावत दे रहे हैं। जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के चलते ये स्थान हादसों के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। ऐसे में यहां कभी भी नोएडा के सेक्टर-94 में प्रस्तावित हैबिटेट सेंटर के पास खुदे गड्ढे में गिरने से एक छात्र की मौत जैसा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद प्रशासन ने हादसे रोकने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे राहगीर काफी परेशान है। स्मार्ट सिटी में नगर निगम, एफएमडीए, लोक निर्माण विभाग और एचएसवीपी की ओर से सड़क और नालों का निर्माण किया जा रहा है। सिविक एजेंसियों द्वारा कई इलाकों में काम पूरा कर लिया गया है तो कुछ में सालों से काम अधर में लटका पड़ा है। बल्लभगढ़ सोहना टोल रोड लोक निर्माण विभाग गुरुग्राम के अंतर्गत आती है। नंगला चौक से पाली चौक ...