गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। विष्णुपुरम वार्ड 64 में अधूरी विकास योजनाओं से नाराज विष्णुपुरम कल्याण समिति की रविवार को बैठक हुई। बैठक में सेंट मार्टिन चर्च से गली संख्या 21 तक के क्षेत्र को जलभराव के लिहाज से अति संवेदनशील बताया गया। विशेष रूप से गली संख्या 8, 15, 16, 17 एवं 18 को सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित करते हुए चिंता व्यक्त की गई कि यदि समय रहते सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो स्थिति भयावह हो सकती है।बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रविवार का समिति के सचिव दिनेश सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई बैठक में अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शेषनाथ सोनी, संगठन मंत्री रौनक शुक्ल, संरक्षक गौतम सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव एवं रामदरश पांडेय एवं...