एटा, अप्रैल 7 -- थाना परिसर में मंगलवार को नगर के सभ्रांत व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने की। व्यापारियों ने नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान की मांग की। बैठक के दौरान व्यापारियों ने प्रमुख रूप से बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था में अव्यवस्था, बैरियर व्यवस्था की कमी तथा सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता जैसे मुद्दों को उठाया। व्यापारियों का कहना था कि सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण के कारण ग्राहकों को आवागमन में कठिनाई होती है। इस पर प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन नगर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्हों...