गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 10.39 करोड़ की कुल नौ परियोजनाओं को स्वीकृत किया है। इस परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। प्रस्तावित कार्यों में वार्ड 8 में चरगांवा क्षेत्र में सीसी रोड, आरसीसी नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 0.80 करोड़ रुपये, वार्ड 9 में गणेशपुरम कॉलोनी में सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए 0.73 करोड़ रुपये, वार्ड 25 में गिरधरगंज क्षेत्र की सड़कों और नालियों के विकास के लिए 01.51 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इसी तरह वार्ड 2 में सेमरा मुख्य मार्ग पर हॉट मिक्स प्लांट से सड़क निर्माण और आरसीसी नाली के लिए 1.94 करोड़ रु...