रांची, मई 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर के कई इलाकों में सड़कें तो बना दी गईं, लेकिन नाला निर्माण नहीं होने से लोग अब परेशानी झेल रहे हैं। बारिश में सड़कों पर गंदा पानी जमा हो जाता है और कई जगहों पर पानी घरों तक पहुंच जाता है। नगर निगम की ओर से पिछले कुछ वर्षों में कई नई सड़कें बनाई गईं, लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। कोकर, बरियातू, हरमू समेत कई घनी आबादी वाले इलाकों में आज भी नालों की समुचित व्यवस्था नहीं है। कई नए बसावट वाले मोहल्लों के साथ-साथ दशकों पुराने क्षेत्रों में भी बारिश के दौरान जलजमाव आम समस्या बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं और गंदा पानी घरों में घुसने लगता है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बना रहता है.

नाली नह...