लखनऊ, अक्टूबर 1 -- जेई, एई, एक्सईएन ही नहीं अधीक्षण और मुख्य अभियंता पर भी कार्रवाई होगी लखनऊ। विशेष संवाददाता

कार्यवाही का कारण कई हाईवे और एक्सप्रेसवे के टूटने के बाद शासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब सड़क टूटने पर ठेकेदार ही नहीं बल्कि इंजीनियरों की भी जवाबदेही तय होगी। सिर्फ एई, जेई ही नहीं बल्कि अधीक्षण और मुख्य अभियंता को भी पर्यवेक्षण में लापरवाही का दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। शासन ऐसे प्रावधान करने जा रहा है।

हालिया घटनाएँ हाल के दिनों में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, प्रयागराज में राम वन गमन मार्ग के टूटने की घटनाओं से शासन सतर्क हो गया है। लोक निर्माण विभाग की सड़क परियोजनाओं के निर्माण में लापरवाही पर बड़ों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह प्रोजेक्ट भले ही एनएचआई के रहे हों लेकिन इससे गलत संदेश गया। कानपुर ...