भागलपुर, अगस्त 27 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ईं. कुमार शैलेन्द्र ने बुधवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में भागलपुर जिले के पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सड़क, शिक्षा और तटबंध से जुड़ी विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में 10 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले महत्वपूर्ण पथों की वर्तमान स्थिति और उनके विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर सीआर‌आईएफ समेत उपयुक्त केंद्रीय योजनाओं में शामिल कर सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके बाद मंत्री ने गौरीपुर गांव स्थित सत्यदेव महाविद्यालय एवं पुस्तकालय में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने लत्तीपुर-नारायणपुर जम...