सीवान, मई 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जदयू नेता व अधिवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सूबे में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने को तैयार है। विकास पथ पर अग्रसर बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग व रोजगार के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं। जनता अब स्थिर नेतृत्व, विकास व विश्वास की राजनीति चाहती है, न कि अवसरवाद व व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की राजनीति।

वर्तमान राजनीति का विश्लेषण समाज को अब भावनात्मक नारों से ऊपर उठकर विकास, संगठन व सकारात्मक राजनीति को प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रदेश की वर्तमान राजनीति पर अपनी बात रखते हुए रविवार को जदयू नेता ने कहा कि आज बिहार में क...