छपरा, मई 25 -- फोटो- 18 लहलादपुर के बाबा ढोढ़नाथ मंदिर में सोमवार को पूजा करने पहुंचे योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को प्रतीक चिन्ह भेंट करते पंडा समाज के प्रतिनिधि स्वामी संदीपाचार्य लहलादपुर,एक संवाददाता। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सोमवार को जनता बाजार पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के विकास कार्यों की चर्चा की।

विकास कार्यों की चर्चा उन्होंने कहा कि बिहार में बीते दो दशकों में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं और लोगों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 46 हजार गांवों और करीब सवा लाख टोलों तक संपर्क सड़क बनाकर ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम किया ...