गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए क्षेत्र की सड़कें, चौराहे व पार्क योजनाबद्ध तरीके से विकसित होंगे, जिसके लिए सालभर की कार्ययोजना तैयार होगी। जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने सभी जोन के अभियंत्रण व उद्यान अनुभाग को एक वर्ष के विकास कार्यों की योजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिसके बाद सभी अनुभाग अपने जोन की कार्ययोजना तैयार करने में जुटे हैं। इस कार्ययोजना में यह भी बताना होगा कि कार्य कब शुरू होगा और उसे कितनी समयावधि में पूरा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...