मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जानसठ फ्लाईओवर के निकट बाइक सवार मामा-भांजे को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सहारनुपर के थाना नागल के गांव सलेमपुर निवासी सोनू अपने मामा जसबीर सिंह निवासी गांव दूधला, थाना गंगोह, सहारनपुर के साथ बाइक पर सवार होकर बेगजरापुर से सहारनपुर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर जानसठ फ्लाईओवर के पास कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जसबीर की मौत हो गयी। घायल भांजा का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.