वाराणसी, मई 20 -- चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। चौबेपुर क्षेत्र में मां नेपाली भगवती धाम छितमपुर से रजवाड़ी तक प्रस्तावित 12 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण परियोजना अधूरी होने से सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चौबेपुर-बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब 50 गांवों के हजारों लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजना का शिलान्यास किया। इसके बाद युद्धस्तर पर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया। फरवरी तक काम की रफ्तार तेज थी। अगले महीने से यह धीमा हो गया। उनका आरोप है कि कमीशनखोरी और लापरवाही के कारण ठेकेदार सड़क खोदकर चौड़ीकरण का काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया। कहा कि पिछले चार महीने से स्थिति खराब है। जगह-जगह सड़क की खोदाई से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सबसे अधिक दिक...