बागपत, मार्च 31 -- बिनौली। बरनावा गांव में बस स्टैंड पर सड़क किनारे पीडब्लूडी विभाग द्वारा लोहे की रेलिंग लगाए जाने के विरोध में दुकानदारों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। बरनावा गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के किनारे भारी लोहे से बनी रेलिंग लगाई गई है। फिलहाल सड़क के एक तरफ रेलिंग लगाई गई। सड़क के किनारे पर दुकान करने वाले दुकानदारों का आरोप है कि रेलिंग लगने से उनका दुकान पर आने का रास्ता बंद हो गया है जिससे आने-जाने में उन्हें व ग्राहकों को काफी परेशानी होगी। दुकानदारों ने रालोद नेता राजू तोमर सिरसली के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया तथा विभाग के अधिकारियों से रेलिंग हटवाने की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है। इस दौरान मकबूल अल्वी, विशाल जैन, कम्मो सलमानी, धर्मवीर सि...