सठियांव स्टेशन के पास पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
आजमगढ़, जुलाई 3 -- शाहगढ़, आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव रेलवे स्टेशन के सन्निकत पूरब तरफ शुक्रवार की सुबह सात बजे एक युवक का पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के प्रयास में लगी हुई है, लेनि दोपहर बारह बजे तक शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।इस घटना की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन सठियांव के पास एक पुराना पेड़ पर 45 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने आकर जांच की। जांच के दौरान मृत युवक के पाकेट से फरिहा से मऊ का रेल टिकट मिला है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। विधिक कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.