आजमगढ़, दिसम्बर 17 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र सठियांव पर सोलह महीने से बीईओ का पद खाली है। अजमतगढ़ ब्लाक के बीईओ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्थायी बीईओ की तैनाती न होने से बीईओ कार्यालय में अव्यवस्था फैली हुई है। कार्यालय पर बीईओ के रहने पर कार्यालय से संबंधित कार्य समय ने पूरा नहीं हो पाता है। शिक्षा क्षेत्र सठियांव में निवर्तमान बीईओ सुरेंद्र कुमार यादव का सितंबर 2024 में स्थानांतरण बलिया जिले में होने के बाद से स्थानीय बीईओ की तैनाती नहीं हुई है। निवर्तमान बीईओ सुरेंद्र कुमार यादव के स्थानांतरण के बाद अजमतगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार, विभागीय आदेशों और निरीक्षणों की भरमार के बीच दो-दो ब्लॉक का चार्ज संभाल रहे खंड शिक्षा अधिकारी बीआरसी सठियांव को पर...