आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़। सठियांव चौराहे से चंद कदम पर मुबारकपुर जाने वाली सड़क के बायी तरफ कूड़ा फेका जा रहा है। सड़क के किनारे कूड़ा का ढेर से उठ रही बदबू से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस स्थान पर मुबारकपुर के लिए आटोरिक्शा और अगल बगल खाने पीने के सामान ठेला लगाकर लोग बेचते है। इसके बावजूद उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नजर नहीं पड़ रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे गिट्टी, बालू गिराकर हो रहा कारोबार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...