सट्टे की शिकायत करने पर युवक को धमकाकर बनाया वीडियो
बदायूं, मई 15 -- युवक ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि सट्टे की शिकायत करने के बाद कुछ लोग उसके घर पहुंचे, उसे धमकाया और दबाव बनाकर वीडियो बनवा लिया। युवक ने हिस्ट्रीशीटर सटोरियों पर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया है। सदर कोतवाली के मोहल्ला मीरा सराय के रहने वाले गुड्डू पुत्र स्वर्गीय हरप्रसाद ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि सट्टे की शिकायत करने के बाद सट्टा कराने वाले कुछ लोगों ने उसके घर पहुंचकर धमकाया और दबाव बनाकर वीडियो बनवा लिया। पीड़ित का कहना है कि उसने बदायूं शहर में सट्टे और जुए की शिकायत मुख्यमंत्री, एसएसपी और डीआईजी बरेली से की थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।गुड्डू यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट और धमकी का आरोप, भीम आर्मी ने थाने पर किया प्रदर्शन ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.