फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- कायमगंज। कोतवाली के उपनिरीक्षक बलवीर सिंह अपनी टीम के साथ सीपी तिराहे पर गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उलियापुर में लालपुर पट्टी मार्ग पर स्थित एक गोदाम के पीछे खाली मैदान में सट्टे का कारोबार चल रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर आरोपित कृष्ण कुमार निवासी उलियापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से सट्टा पर्चियां, एक नीला पेन और 590 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...