रुडकी, मार्च 12 -- पुलिस ने गश्त के दौरान हज हाउस पार्किंग के पास एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1820 रुपये नगद बरामद हुए। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम अनस मलिक निवासी वार्ड नंबर एक, नगर पंचायत पिरान कलियर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...