बरेली, मार्च 15 -- सट्टे और कर्ज के दबाव में मेंथा व्यापारी लापता, ऑफिस से मिला सुसाइड नोट बरेली, मुख्य संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के साईं धाम कॉलोनी निवासी एक व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों को उनके ऑफिस से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सट्टे और कर्ज के दबाव का जिक्र करते हुए गंगा में कूदकर खुदकुशी की बात कही गई है। प्रेमनगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। साईं धाम कॉलोनी निवासी गौतम कुमार सैनी 13 मार्च को दोपहर करीब दो बजे से लापता हैं। घटना की जानकारी मिलने पर नोएडा में कार्यरत उनके बेटे प्रणव कुमार सैनी बरेली पहुंचे। उन्होंने इंद्रानगर स्थित पिता के ऑफिस को वहां काम करने वाले कर्मचारी जितेंद्र से खुलवाया। अंदर मेज पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसके बाद उन्होंने प्रेमनगर पुलिस को सूचना द...