बरेली, मई 24 -- फरीदपुर, संवाददाता। सट्टेबाजी के नेटवर्क में शामिल मुख्य आरोपी संदीप गुप्ता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने संदीप गुप्ता की प्रॉपर्टी का ब्यौरा जुटाना शुरू किया है। यह भी पढ़ें- स्मैक तस्कर शेर खां की पांच करोड़ की संपत्ति चिह्नितगिरफ्तारी और सामान की बरामदगी बीतें दिनों पुलिस टीम ने फरीदपुर बस स्टैंड के पास छापेमारी करके कानूनगोयान मोहल्ले के ओमेंद्र को गिरफ्तार किया। जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से आईफोन, नेपाली मोबाइल सिम, कई पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड एवं 10000 की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने ओमेंद्र के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाना शुरू की। इसके बाद पता लगा कि फरीदपुर का संदीप गुप्ता बरेली जिले से लेकर अंतरराज्यीय...