रुडकी, जनवरी 13 -- मंगलौर। पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। सोमवार देर शाम को पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाब निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी से 1180 रुपये की नकदी के अलावा सट्टा पर्चियां और अन्य सामग्री बरामद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.