गंगापार, मार्च 27 -- मुखबिर की सूचना पर सिरसा कस्बे पहुंची इलाकाई पुलिस ने एक सट्टेबाज व्यापारी को पकड़ लिया। लिखापढ़ी कर न्यायालय भेज दिया। पकड़े गए व्यापारी के पास से तलाशी के दौरान एक अदद मोबाइल, चार अदद सट्टा पर्ची, 4780 रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। चौकी प्रभारी सिरसा अनिल पांडेय ने बताया कि वह उप निरीक्षक सूरज राम, सिपाही राहुल कुमार व अमित कुमार के साथ सिरसा के अमिलहवा बाजार में गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें किसी मुखबिर ने सूचना दी कि बाजार का एक व्यापारी प्रभात केशरी पुत्र भोलानाथ केशरी सट्टे के कारोबार से काफी धन कमा रहा है, जिसमें युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर है। व्यापारी युवाओं से बोलता है कि 10 रुपये लगाओ 850 पाओ की जानकारी से धन कमा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी सिरसा पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहु...